
नई दिल्ली। कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों के नरसंहार के बाद पूरे देश में आक्रोश फैल गया है। सबसे ज्यादा नाराजगी लोगों की इस बात की है कि इतनी बड़ी मात्रा में पहलगाम पहुंचे पर्यटकों की सुरक्षा की व्यवस्था क्यों नहीं की गई थी। किसी भी सोशल मीडिया पर एक खबर वायरल हो रही है जिसमें कहा जा रहा है कि 19 अप्रैल को प्रधानमंत्री को जम्मू की यात्रा करनी थी जो रद्द कर दी गई। प्रधानमंत्री की प्रस्तावित जम्मू यात्रा क्यों रद्द की गई इसके पीछे कोई कारण नहीं बताया गया। यात्रा रद्द होने के 72 घंटे बाद ही इतनी बड़ी घटना को अंजाम दे दिया गया। पहलगाम में घटनास्थल के आसपास किसी प्रकार की सुरक्षा व्यवस्था नहीं थी और ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो पर्यटकों को आतंकियों के हवाले कर दिया गया है। इसको लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है।
More Stories
हरियाणा से बिहार जा रही तस्करी की शराब की बड़ी खेप लखनऊ में पकड़ी गई
आबकारी विभाग में शोषण के नए युग की शुरुआत:
आबकारी मुख्यालय में घमासान: निरीक्षक शैलेंद्र तिवारी पर गंभीर आरोप, अवध भूमि न्यूज़ को भी बनाया निशाना, मंत्री तक पहुंचा मामला: