
प्रतापगढ़ में कर्मचारियों की बैठक, समस्याओं पर हुई अहम चर्चा
प्रतापगढ़। जनपद में सेवा निवृत्त कर्मचारियों/शिक्षकों एवं पेंशनर्स एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष इन्द्रमणि मिश्र द्वारा की गई।
बैठक में कर्मचारियों और पेंशनर्स से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। खास तौर पर पेंशन, भत्तों और लंबित मामलों को लेकर गंभीर मंथन हुआ। उपस्थित सदस्यों ने अपनी-अपनी समस्याएं रखीं और उनके समाधान के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।
बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया कि संबंधित विभागों को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की जाएगी। साथ ही यह भी तय हुआ कि यदि समयबद्ध तरीके से समाधान नहीं हुआ तो संगठन आगे की रणनीति बनाएगा।
बैठक में ये पदाधिकारी रहे उपस्थित:
वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्र, मंत्री जितेन्द्र बिहारी पाण्डेय, उपाध्यक्ष श्याम शंकर दुबे, रामधन, बाल गोविंद तिवारी, संयुक्त मंत्री कृष्ण देव दुबे, उप मंत्री राम सूरत, कोषाध्यक्ष गुरदयाल गुप्ता, संगठन मंत्री कृष्ण लाल शर्मा, सदस्य अनिल कुमार श्रीवास्तव एवं मीडिया प्रभारी श्री कान्त पाण्डेय समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।
अंत में सभी ने एकजुट होकर कर्मचारियों और पेंशनर्स के हितों की लड़ाई जारी रखने का संकल्प लिया।




More Stories
प्रतापगढ़ में बैंक डूबी, हजारों लोगों के कई 100 करोड रुपए फ्रीज :
बिजनौर में ‘राम पोटाश’ फैक्ट्री पर GST का बड़ा छापा, करोड़ों की गड़बड़ी उजागर—क्या विभाग की लापरवाही से चलती रही टैक्स चोरी?
संगम लाल गुप्ता के प्रयासों से प्रतापगढ़ को बड़ी सौगात: हवाई अड्डे के पुनर्संचालन को मिली मंजूरी, विकास को मिलेंगे नए आयाम: