अवधभूमि

हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार

राम रहीम पर हत्या अपहरण और यौन दुष्कर्म जैसे आरोप जघन्य नहीं: हरियाणा सरकार

राम रहीम

चंडीगढ़। हरियाणा की भाजपा सरकार राम रहीम के समर्थन में खुलकर आ गई है। कोर्ट में दाखिल अपने बयान में हरियाणा सरकार ने कहा है कि राम रहीम पर लगे आरोप गंभीर अपराध की श्रेणी में नहीं आते हैं।

कोर्ट में दाखिल अपने बयान में हरियाणा सरकार ने कहा है कि मात्र 2 हत्याओं का आरोप होने के कारण राम रहीम को जघन्य अपराध भी नहीं बताया जा सकता।

भाजपा सरकार के इस रुख पर संग्राम छिड़ गया है। मुख्य विपक्षी कांग्रेस ने निशाना साधते हुए कहा है कि भाजपा हमेशा से ही बलात्कारियों के साथ खड़ी रही है आज उसने अपने रुख की पुष्टि कर दी है। हरियाणा सरकार के इस रवैया कि सोशल मीडिया पर भी कड़ी आलोचना हो रही है।

You may have missed