अवधभूमि

हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार

मेरे पति को मारने के बाद जबरन उस्मान बना रही है पुलिस: मुठभेड़ में मारे गए विजय चौधरी की पत्नी ने लगाया पुलिस पर गंभीर आरोप

प्रयागराज। पुलिस ने आज सुबह उमेश पाल हत्याकांड के कथित शूटर विजय चौधरी उर्फ उस्मान को प्रयागराज के कौंधियारा थाना क्षेत्र के उसके पैतृक भभोखरा गांव से लगभग 5 किलोमीटर दूर लालपुरा में मार गिराया। पुलिस ने दावा किया कि उमेश पाल पर पहली गोली चलाने वाला विजय चौधरी उर्फ उस्मान ही था।

विजय चौधरी उर्फ उस्मान की पत्नी सुहानी की माने तो विजय चौधरी हत्याकांड के बाद से गांव में ही रह रहा था। गांव में उसका पक्का मकान है। जहां उसकी पत्नी मां भाई और बहन भी रहते हैं। विजय की शादी 2020 में हुई थी। विजय चौधरी के गांव के लोग इस एनकाउंटर से बेहद ही खफा है। विजय चौधरी के मां-बाप का रो रो कर बुरा हाल है जबकि पत्नी सुहानी इस कांड के बाद से आपबीती सुनाते सुनाते कई बार बेहोश हो चुकी है।

पुलिस के दावे पर क्यों उठ रहे हैं सवाल

मुठभेड़ में विजय चौधरी उर्फ उस्मान के मारे जाने की घटना पर सवाल उठ रहे हैं। सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि यदि विजय चौधरी उर्फ उस्मान उमेश पाल हत्याकांड में शूटर था तो वह बेखौफ होकर अपने घर में कैसे रह रहा था वह भी तब जब पुलिस ने घटना की एक व्यक्ति को मुठभेड़ में मार गिराया। पुलिस ने मुठभेड़ में विजय चौधरी को उस्मान नाम कैसे दिया इसको लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस ने विजय चौधरी के उस्मान होने की बाबत कोई सबूत नहीं दिया सिर्फ इतना कहा कि हाथी के संपर्क में आने के बाद उसने इस्लाम धर्म स्वीकार कर लिया था।

गांव के लोग नहीं मानते इतना बड़ा अपराधी

विजय चौधरी के मारे जाने के बाद गांव के लोग भी सन्नाटे में आ गए हैं। वह विजय चौधरी को इतना बड़ा अपराधी नहीं मानते थे। विजय चौधरी की पृष्ठभूमि के बारे में पता चला कि वह वाहन चोरी के मामले में पुलिस के हत्थे कई बार लगा है। विजय चौधरी के पिता वीरेंद्र चौधरी की चार संताने हैं। विजय चौधरी उनमें से तीसरे नंबर की संतान है।

About Author