प्रतापगढ़ भारत रत्न, देश के प्रथम प्रधान मंत्री पं0 जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि आज जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय "इंदिरा भवन" पर जिलाध्यक्ष डॉ0 नीरज त्रिपाठी की अध्यक्षता में समारोह पूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम का संचालन नगर अध्यक्ष इरफान अली ने किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष डॉ0नीरज त्रिपाठी ने कहा कि नेहरू जी ने आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, उन्होंने आजादी के बाद पहले प्रधानमंत्री के रूप में देश को आगे ले जाने के लिए अनेक योजनाएं बनायीं और उसे लागू किया। नेहरू जी ने देश में विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में देश को आत्मनिर्भर बनाया, और इसी का नतीजा है कि आज देश चतुर्दिक विकास कर रहा है। डॉ0 त्रिपाठी ने कहा कि नेहरू जी विचार पर सरदार पटेल ने तमाम राजे- रजवाड़ों को राजी कर देश में मिलाकर एक मजबूत राष्ट्र का निर्माण संभव हो सका। हम सभी आज हृदय की गहराइयों से नेहरू जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।
इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ.वी.के.सिंह, पीसीसी सदस्य डॉ.प्रशान्त देव शुक्ला, कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष महेन्द्र शुक्ला, कोषाध्यक्ष वेदान्त तिवारी, पूर्व प्रत्याशी विस्वनाथगंज प्रशान्त सिंह प्रिंशु, एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव प्रवीण द्विवेदी, कांग्रेस सेवादल के नगर अध्यक्ष ज्योति कुमार तिवारी, मान्धाता ब्लॉक अध्यक्ष मो.असलम, मो वसीम,अभय प्रताप सिंह, के.के शुक्ला,सुरेश मिश्रा,नगर प्रभारी संजय इश्तियाक, त्रिभुवन नाथ पाण्डेय, विश्वास सिंह, अश्वनी उपाध्याय,विमल तिवारी, आनन्द प्रकाश,अनूप सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे l
More Stories
आबकारी नीति पर नहीं जारी हुई प्रेस विज्ञप्ति: गोपनीय कैबिनेट नोट का pdf वायरल होने पर मंत्री नाराज:
हजारों लाइसेंसी के लिए बुरी खबर:
धोखाधड़ी के मामले में भाजपा विधायक कोर्ट में तलब: