
बख्तियारपुर। आज बिहार में इंडिया गठबंधन के लिए चुनाव प्रचार करने पहुंचे कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी मोदी और उनकी सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगर फिर से सत्ता में आए तो देश में संविधान का अस्तित्व मिट जाएगा। लोगों के सारे अधिकार छीन लिए जाएंगे। आरक्षण समाप्त हो जाएगा नौकरियां चली जाएगी।
राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजतंत्र की ओर बढ़ रहे हैं वर्तमान में अदानी और अंबानी जैसे राजा उनकी देन है जिनके हवाले पूरे देश की संपत्ति कर दी गई है।
राहुल गांधी ने कहा कि अग्नि वीर योजना समाप्त की जाएगी। गरीब महिलाओं के खाते में हर महीने 8500 भेजे जाएंगे। आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय दोगुना होगा। किसानों का कर्ज माफ होगा और उनके अनाज पर एसपी की गारंटी लागू होगी।
इससे पहले तेजस्वी यादव ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हम पढ़ाई दवाई सिंचाई महंगाई बेरोजगारी और गरीबी पर बात करते हैं और मोदी जी मटन मुजरा जैसे जुमले फेंक रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिहार को डराने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन उन्हें याद होना चाहिए की बिहारी कभी किसी से नहीं डरता है। तेजस्वी यादव ने दावा किया कि बिहार की सभी सीट इंडिया गठबंधन के पक्ष में जा रही है
More Stories
गलती की वजह से हुई भगदड़:
क्यों चर्चा में है आरएसएस का शीश महल:
लागत से कम दाम पर बिकने लगी शराब: