एनडीए की बैठक का नहीं दिया गया निमंत्रण

लखनऊ। 18वीं लोकसभा का परिणाम आने के बाद नई दिल्ली में होने वाली एनडीए की बैठक के लिए निषाद पार्टी और सुहेलदेव समाज पार्टी प्रमुख को निमंत्रण नहीं भेजा गया है जिसको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं।
अपना दल की प्रमुख अनुप्रिया पटेल और रालोद प्रमुख जयंत चौधरी को इस बैठक के लिए बुलाया गया है। संजय निषाद और ओमप्रकाश राजभर को इस बैठक में ना बुलाकर भाजपा ने उनके लिए साफ संदेश दिया है की जो चुनावी समर में सफल नहीं है उसकी एनडीए या भाजपा में कोई अहमियत नहीं है।




More Stories
यूपी में पदोन्नति प्रक्रिया होगी ऑनलाइन, मानव संपदा पोर्टल पर तैयार हुआ डीपीसी मॉड्यूल :
प्रतापगढ़: 40 लाख की इंटरलॉकिंग सड़क तोड़ी गई, बिना एनओसी पैचवर्क—नियमों का खुला उल्लंघन, एफआईआर के आदेश के बाद भी कार्रवाई नहीं
आबकारी विभाग में बड़ा सत्ता परिवर्तन: कमिश्नर छुट्टी पर, एडिशनल कमिश्नर नवनीत सेहरा के हाथ में कमान: