गोपागंज भाजपा विधायक श्याम रजक ने अपनी ही सरकार पर उठाए सवाल

लखनऊ। योगी आदित्यनाथ के खिलाफ भाजपा विधायकों की बगावत तेज होती जा रही है। इसी कड़ी में हरदोई के गोपागंज विधायक श्याम रजक ने भी मोर्चा खोल दिया है। अपने फेसबुक पेज पर उन्होंने कहा है कि बिना रिश्वत दिए भाजपा कार्यकर्ताओं की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। भ्रष्टाचार का ही परिणाम जनता ने दिया है और आगे भी देगी। हालांकि फेसबुक पेज पर उनका बयान वायरल होने के बाद उन्होंने कहा कि योगी ईमानदार हैं लेकिन अधिकारी बेहद बेईमान और भ्रष्ट हैं जिससे सरकार की छवि खराब हो रही है।




More Stories
बरेली में सुपीरियर डिस्टिलरी पर आयकर का शिकंजा, तीसरे दिन भी जारी छापेमारी:
रेडिको को बड़ा झटका दे सकते हैं अमर सिन्हा: रेडिको के निवेशकों में असमंजस:
आबकारी विभाग की नीति में ‘सुदृढ़ीकरण’ पैरा पर सियासी संग्राम!बिना मंत्री अनुमोदन जोड़ा गया पैरा, कमिश्नर से छीनी गई एसीआर एंट्री की शक्तियां?