पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेई के नाम पर बनी नई भारतीय जनता पार्टी:
नई बीजेपी इलेक्टोरल बांड के नाम पर पूंजी पतियों की दलाली नहीं करेगी:

रांची। अटल बिहारी वाजपेई के कार्यकाल में वित्त मंत्री रहे यशवंत सिन्हा ने अटल बिहारी वाजपेई के नाम पर नई बीजेपी का गठन कर दिया है। आज रांची में उन्होंने सदस्यता फॉर्म भरकर इसके पहले सदस्य बन गए। यशवंत सिन्हा ने कहा कि यह भाजपा अटल बिहारी वाजपेई के सिद्धांतों पर चलेगी। अटल बिहारी वाजपेई के नाम पर बनी भारतीय जनता पार्टी में किसी अपराधी और भ्रष्ट व्यक्ति को सदस्यता नहीं मिलेगी। यशवंत सिन्हा ने कहा कि झारखंड की सभी सीटों पर नई भारतीय जनता पार्टी चुनाव लड़ेगी।
पूर्व मंत्री यशवंत सिन्हा ने आगे कहा कि जो ईमानदार लोग होंगे, पार्टी उन्हें पहले प्राथमिकता देगी. उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि अटल विचार मंच कोई स्वयं सेवी संगठन या चंदा वसूलने की पार्टी नहीं है. यह पूर्ण रूप से राजनीतिक पार्टी रहेगी. उन्होंने सादे कार्यक्रम में अपने पार्टी की । यशवंत सिन्हा ने कहा कि हमारी पार्टी इलेक्टोरल बांड के नाम पर किसी पूंजी पति की दलाली नहीं करेगी।




More Stories
जहरीली शराब का कहर: ‘Royal Stag’ के लेबल में बिक रही थी मिलावटी शराब, 6 की मौत और 25 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती:
घुसपैठ नहीं रुकी, संख्या करोड़ों में पहुंच गई: सूर्यकांत केलकर
जौनपुर आबकारी विभाग में कथित रिश्वतखोरी का मामला: कोर्ट के आदेश पर निरीक्षक और सिपाही के खिलाफ FIR, अब तत्कालीन डिप्टी एक्साइज कमिश्नर की भूमिका पर भी उठे सवाल