क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने की सदस्यता अभियान की समीक्षा:

प्रतापगढ़। राष्ट्रीय सदस्यता अभियान में पीछे चल रही कुंडा और रामपुर खास के पदाधिकारियों/कार्यकर्ताओं के संग समीक्षा बैठक की।
काशी क्षेत्र अध्यक्ष दिलीप पटेल का आगमन जनपद प्रतापगढ़ में हुआ। प्रतापगढ़ बॉर्डर पे जिला अध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव की अगुवाई में में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। तत्पश्चात दिलीप पटेल कुंडा विधानसभा के दो-दो मंडलों की अलग-अलग बैठक करके सदस्यता अभियान की समीक्षा की एवं सभी पदाधिकारी से सदस्यता अभियान में तेजी लाने का आग्रह किया। इसी प्रकार से शाम को विधानसभा रामपुर खास की दो- दो मंडलों की बैठक क्रमशः सांगीपुर और लालगंज में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ किया। क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल को कार्यकर्ताओं की तरफ से यह आश्वासन दिया गया कि सदस्यता अभियान में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी और जनपद में सबसे ज्यादा सदस्य कुंडा और रामपुर खास विधानसभा से बनेंगे। इस अवसर पर जिला प्रभारी कौशलेंद्र सिंह पटेल, जिला अध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव, निवर्तमान अध्यक्ष हरिओम मिश्र, जिला उपाध्यक्ष राजेश मिश्र, सुमन साहू, मोनू शुक्ला, मो सोहराब,भूपेंद्र पांडे, उमाशंकर पटेल, जिला मंत्री अजय वर्मा, नागेश प्रताप सिंह, रमेश सिंह सुरेश सिंह, बबलू मिश्र, शुभम सिंह सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उक्त जानकारी जिला सह मीडिया प्रभारी देवेश त्रिपाठी ने दी।




More Stories
दिल्ली में RSS–चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की मुलाकात, सियासी गलियारों में हलचलकश्मीर पर चीनी दावे के बीच हुई बैठक, क्या हैं इसके राजनीतिक-कूटनीतिक मायने?
कुर्सी कांड से उठा सियासी तूफान, मंत्री नितिन अग्रवाल की सूझबूझ से टला बड़ा विवाद: भाजपा विधायक योगेश वर्मा के अपमान पर भड़के हालात, अधिकारियों की लापरवाही आई
आबकारी विभाग की निरीक्षण प्रक्रिया पर सवाल, स्वतंत्र जांच की उठी मांग: प्रथम निरीक्षण के रिकॉर्ड और पक्के मुआयने में विरोधाभास की चर्चा: