लखनऊ के पूर्व जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश पर करोड़ों रुपए के मुआवजे को हड़पने का आरोप:

लखनऊ के जिलाधिकारी रहे अभिषेक प्रकाश जो कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बेहद करीबी अधिकारियों में माने जाते हैं, वह लगभग 20 करोड रुपए मुआवजा हड़पने के आरोप का सामना कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद के अध्यक्ष ने अपनी जांच में उनको दोषी पाया है।
राजस्व परिषद के अध्यक्ष ने अपनी जांच में पाया है कि भटगांव में डिफेंस कॉरिडोर के लिए भूमि अधिग्रहण में पूर्व जिलाधिकारी और उनके करीबी कानून गो ने साजिश करते हुए 20 करोड़ रुपए मुहावरे की राशि मिलकर बंदर बांट कर ली।
सरोजिनी नगर का कानूनगो जितेंद्र सिंह पूर्व जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश का बेहद करीबी बताया जाता है। बताया जा रहा है कि पट्टा धारक किसानों को अवैध रूप से मुआवजे की राशि बांटकर लगभग 20 करोड रुपए की हेरा फेरी की गई। इस मामले में तत्कालीन जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश को भी दोषी पाते हुए राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष ने कार्रवाई की सिफारिश की है।




More Stories
कंट्री लिकर में भी उतर रहा है ABD ग्रुप, बढ़ेगी बाज़ार में प्रतिस्पर्धा
ओवर रेटिंग पर हंगामा: आबकारी विभाग की समीक्षा में भेदभाव के आरोप, जिला आबकारी अधिकारियों की भूमिका पर उठे सवाल:
आबकारी दुकानों के रिन्यूवल में बड़ा अंतर: 86% पर अटका प्रदेश, बलिया अव्वल तो झांसी सिर्फ 70% पर: