
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के पास स्थित VVIP लॉज में आग लग गई। घटना की सूचना फायर बिग्रेड को दी गई और फायर कर्मियों ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फायर कर्मियों ने आग पर काबू पाया। एयरपोर्ट कर्मचारियों के अनुसार लॉज में घटना के समय कोई मौजूद नहीं था। लॉज में रखा सारा समान जलकर राख हो गया। फिलहाल, पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।




More Stories
यूपी में पदोन्नति प्रक्रिया होगी ऑनलाइन, मानव संपदा पोर्टल पर तैयार हुआ डीपीसी मॉड्यूल :
प्रतापगढ़: 40 लाख की इंटरलॉकिंग सड़क तोड़ी गई, बिना एनओसी पैचवर्क—नियमों का खुला उल्लंघन, एफआईआर के आदेश के बाद भी कार्रवाई नहीं
आबकारी विभाग में बड़ा सत्ता परिवर्तन: कमिश्नर छुट्टी पर, एडिशनल कमिश्नर नवनीत सेहरा के हाथ में कमान: