
लखनऊ। उच्च न्यायालय खंडपीठ की डबल बेंच ने उत्तर प्रदेश में आबकारी विभाग की लॉटरी पर अग्रिम आदेश तक रोक लगा दी है। हाई कोर्ट ने माना है कि आबकारी पॉलिसी के प्रावधानों का गजट समय से नहीं किया गया है और बहुत से प्रावधानों का गंभीर उल्लंघन हुआ है। आज आबकारी आयुक्त को हाई कोर्ट के तीखे सवालों का सामना करना पडा आबकारी आयुक्त कोर्ट के किसी भी सवाल का जवाब नहीं दे पाए इस मामले की सुनवाई कल यानी 6 मार्च को भी जारी रहेगी और कल होने वाली लॉटरी को स्थगित कर दिया गया है।
आबकारी आयुक्त इस सवाल का भी जवाब नहीं दे पाए कि लाइसेंसी यदि विभाग के निर्देशानुसार कोटा उठा रहे हैं और शराब किसी कारण से नहीं बिकी तो उसका क्या होगा। नई पॉलिसी में रोल ओवर को खत्म करने के बारे में भी आबकारी आयुक्त कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए।




More Stories
उत्तर प्रदेश सरकार में आबकारी राजस्व की विशेष समीक्षा: 63,000 करोड़ के लक्ष्य के सापेक्ष 48,501 करोड़ की वसूली, 15 हजार करोड़ की कमी पर उठे सवाल:
नैनी की श्रमिक बस्ती में मालिकाना हक की प्रक्रिया तेज, प्रदेशभर में सर्वे शुरूसीडीओ की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक, महाराष्ट्र मॉडल पर आगे बढ़ेगी योजना — 70 साल पुरानी लेबर कॉलोनी को
प्रमुख सचिव कमिश्नर और एडिशनल कमिश्नर आय से अधिक संपत्ति के दायरे में, साक्ष्य के साथ प्रधानमंत्री कार्यालय पहुंची शिकायत: