
प्रतापगढ़। लोक निर्माण विभाग द्वारा कागज पर ही गड्ढा मुक्त सड़क अभियान चलाया गया है उसकी पोल खोलती हुई लक्ष्मणपुर ब्लॉक के बढ़नी चमरूपुर लक्ष्मणपुर संपर्क मार्ग की तस्वीर अखबार की सुर्खियां बन रही है।
यह सड़क निर्माण खंड 2 के अंतर्गत आती है। इस महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग में कम से कम 20000 गड्ढे हैं और विभाग पिछले कई वर्षों से गड्ढा मुक्त सड़क अभियान चला रहा है लेकिन इस सड़क पर विभाग की नजर ही नहीं गई। वास्तव में विभाग उन्हें सड़कों को गड्ढा मुक्त करता है जिस पर कोई गड्ढे होते ही नहीं है। गड्ढा मुक्त के नाम पर निर्माण खंड 2 के अधिशासी अभियंता ने अपनी करीबी और साझेदारी वाली फर्म विधि इंटरप्राइजेज के खाते में करोड़ों रुपए का भुगतान किया जबकि कोई काम ही नहीं हुआ। जहां गड्ढा मुक्त करना था ना तो उसके लिए पैसे की डिमांड की गई और ना ही गड्ढा मुक्त कराया गया। यदि इस सड़क का भौतिक सत्यापन कर लिया जाए तो विभाग के गड्ढा मुक्त सड़क अभियान की सच्चाई की पोल खुल सकती है।




More Stories
यूपी में पदोन्नति प्रक्रिया होगी ऑनलाइन, मानव संपदा पोर्टल पर तैयार हुआ डीपीसी मॉड्यूल :
प्रतापगढ़: 40 लाख की इंटरलॉकिंग सड़क तोड़ी गई, बिना एनओसी पैचवर्क—नियमों का खुला उल्लंघन, एफआईआर के आदेश के बाद भी कार्रवाई नहीं
आबकारी विभाग में बड़ा सत्ता परिवर्तन: कमिश्नर छुट्टी पर, एडिशनल कमिश्नर नवनीत सेहरा के हाथ में कमान: