
प्रतापगढ़। जनपद में जिला आबकारी अधिकारी और उनके इंस्पेक्टर के संरक्षण में कई अवैध शराब की भट्ठी धड़क रही है और आबकारी विभाग को करोड़ों रुपए की राजस्व क्षति हो रही है। जनपद के महेशगंज संग्रह सांगीपुर उदयपुर आसपुर देवसरा फतनपुर गोड़े अंतू और कोहड़ौर इलाके में अवैध रूप से शराब की बिक्री और भंडारण हो रहा है। यह सब आबकारी विभाग की जानकारी में होता है।
ताजा मामला लीलापुर थाना क्षेत्र के हंडौर का है जहां पर करीब 30 वर्ष से नियमित रूप से अवैध शराब की भट्टी धड़क रही है। संबंधित सर्कल के आबकारी निरीक्षक के संरक्षण में यह सब होता है और लाखों रुपए की वसूली होती है। सबसे हास्यस्पद बात यही है कि जब भी अवैध शराब को लेकर कार्रवाई होती है तो यही भट्टी तोड़ी जाती है और अगले दिन यहां भट्टी फिर धड़कने लगती है। जिस तरह से आबकारी विभाग यहां शराब माफियाओं से मिला हुआ है कभी भी कोई भी बड़ा शराब कांड यहां हो सकता है।




More Stories
इलाहाबाद हाईकोर्ट से आबकारी विभाग को बड़ा झटका, निलंबन व चार्जशीट पर लगी रोक:
प्रयागराज आबकारी विभाग में ‘मॉडल शॉप बनाम कंपोजिट दुकान’ विवाद, नियमों की अनदेखी के आरोप:
मनरेगा में मैटेरियल भुगतान पर GST गड़बड़ी! प्रतापगढ़ के कई ब्लॉकों में टैक्स में बड़ा अंतर उजागर: