
प्रतापगढ़।सदस्य बनाने को लेकर भाजपा नेताओ में लगी होड़।
गौरा ब्लॉक के पूर्व प्रमुख पूर्णाशु ओझा ने 15 हज़ार से अधिक लोगों को भाजपा का प्राथमिक सदस्य बनाकर स्थापित किया है नया कीर्तिमान।
जिला अध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पूर्व प्रमुख गौर पूर्णाशु ओझा एवं पूर्व विधायक रानीगंज धीरज ओझा ने जिस प्रकार से मेहनत की है अगर इसी तरह से कार्यकर्ता मेहनत करने लगे तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है। राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर प्रत्येक कार्यकर्ता को 100 सदस्य बनाने थे और इस कड़ी में पूर्व प्रमुख पूर्णाशु ओझा का यह प्रयास जनपद के अन्य कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादाई है। अगर इसी प्रकार सभी कार्यकर्ता मेहनत करने लगे तो भाजपा प्रतापगढ़ 1.7 लाख पार कर चुका है बहुत जल्दी काशी क्षेत्र में प्रथम स्थान प्राप्त कर लेगी। जिला महामंत्री एवं जिला सदस्यता संजोजक राजेश सिंह ने बताया कि जिला अध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में जनपद प्रतापगढ़ बहुत जल्द काशी क्षेत्र के साथ साथ प्रदेश में नया कीर्तिमान स्थापित करेगा।




More Stories
जहरीली शराब का कहर: ‘Royal Stag’ के लेबल में बिक रही थी मिलावटी शराब, 6 की मौत और 25 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती:
घुसपैठ नहीं रुकी, संख्या करोड़ों में पहुंच गई: सूर्यकांत केलकर
जौनपुर आबकारी विभाग में कथित रिश्वतखोरी का मामला: कोर्ट के आदेश पर निरीक्षक और सिपाही के खिलाफ FIR, अब तत्कालीन डिप्टी एक्साइज कमिश्नर की भूमिका पर भी उठे सवाल