
अयोध्या। अपने बयानों की वजह से परमहंस आचार्य अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। अयोध्या की तपस्वी छावनी के पीठाधीश्वर हैं जगत गुरु परमहंस आचार्य। और इस बार उन्होंने हिन्दू राष्ट्र की मांग को लेकर फिर से अनशन शुरू करने की बात कही है। वैसे मसला कोई भी है, चाहे वो सियासी हो या फिर फिल्म या धर्म से जुड़ा मामला हो। अयोध्या के जगतगुरु परमहंस आचार्य अक्सर सुर्खियों में छा जाते हैं। उन्होंने ही बॉलीवुड के बादशाह खान यानी शाहरुख खान पर विवादित टिप्पणी करके सुर्खियां बटोरी थी तो एक बाद तमिलनाडु की सियासी हस्ती उदयनिधि स्टालिन का गला काटने वाले को भी एक करोड रुपए इनाम देने की बात कही थी।
जो भाजपा में नहीं अधर्मी है
इतना ही नहीं परम हंस आचार्य ने यह भी कहा कि जो भारतीय जनता पार्टी का सहयोगी नहीं है वह अधर्मी है और उसे जीने का अधिकार नहीं है। परमहंस आचार्य के इन बयानों पर फिलहाल भारतीय जनता पार्टी ने चुप्पी साध ली है।
लॉ एंड ऑर्डर गोमती मैं बह गया: कुमार विश्वास
New Delhi…
मशहूर कवि डॉक्टर कुमार विश्वास ने यूपी के डीजीपी पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि एक नेता का गला काटने की सार्वजनिक धमकी दी जा रही है। क्या डीजीपी और यूपी पुलिस छुट्टी पर हैं ? या लॉ एंड ऑर्डर और अदालत कानून गोमती नदी में बह गया है ?
कुमार विश्वास का X पर किया गया पोस्ट वायरल है। अयोध्या के स्वामी परमहंस ने स्वामी प्रसाद मौर्य का गला काटने वाले को 25 करोड़ का ईनाम देने का बयान दिया और अब तक परमहंस पर FIR या गिरफ्तारी नहीं हुई।
More Stories
योगी के पीठ पीछे दिल्ली में पक रही सियासी खिचड़ी: केशव और बृजेश पाठक दिल्ली बुलाए गए
अगले 48 घंटे में यूपी बिहार और झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट: दक्षिण भारत में जारी है भारी बरसात
युवक को पेड़ से उल्टा लटका कर बेल्ट और डंडे से पीटा गया: नीचे मिर्ची का धुआं भी दिया गया: हालत गंभीर