
आबकारी विभाग में हड़कंप
देवीपाटन मंडल के डिप्टी एक्साइज कमिश्नर आलोक कुमार पर कार्रवाई की तलवार लटकती नजर आ रही है। रेवेन्यू को लेकर आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक में गलत जानकारी प्रस्तुत करने पर प्रमुख सचिव आबकारी ने कड़ी नाराजगी जताई और अधिकारियों को फटकार लगाई।
सूत्रों के मुताबिक, बैठक के दौरान दिए गए आंकड़ों में गंभीर विसंगतियां पाए जाने के बाद प्रमुख सचिव ने तत्काल प्रभाव से अपने सेक्रेटरी दयाराम को पत्र जारी करने के निर्देश दिए हैं। माना जा रहा है कि इस पूरे प्रकरण में जवाबदेही तय कर कड़ी कार्रवाई की जा सकती है।
इसी बीच विभाग में “रोल ओवर” व्यवस्था को लेकर भी बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। प्रमुख सचिव ने संकेत दिए हैं कि राजस्व पर नकारात्मक असर डालने वाली इस व्यवस्था को समाप्त करने की दिशा में पॉलिसी लाई जा सकती है।
रेवेन्यू कलेक्शन को लेकर प्रमुख सचिव का रुख बेहद सख्त दिखाई दे रहा है। साफ संदेश दिया गया है कि आंकड़ों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या हेरफेर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
साथ ही ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर भी सख्ती बढ़ने के संकेत मिले हैं। प्रमुख सचिव ने स्पष्ट किया है कि ट्रांसफर की सिफारिश करने वाले अधिकारियों को अब “बक्सा” नहीं जाएगा और कमिश्नर स्तर पर भी इस पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी।
कुल मिलाकर, आबकारी विभाग में पारदर्शिता और राजस्व सुधार को लेकर बड़े फैसलों की आहट साफ सुनाई दे रही है। आने वाले दिनों में कई अधिकारियों पर कार्रवाई संभव मानी जा रही है।




More Stories
अवध भूमि एक्सक्लूसिव | गोंडा में आबकारी विभाग की कार्यशैली पर गंभीर सवाल :
बड़ी खबर | GST घोटाले का भंडाफोड़:
आबकारी पॉलिसी 2026: 75% नियम के बहाने क्या बड़े शराब कारोबारी के लिए बाजार को नियंत्रित करने के लिए पॉलिसी में किया गया प्रावधान?