
नई दिल्ली। जंग के दौरान हमारे कितने एयरक्राफ्ट गिरे हैं इसको लेकर विपक्ष की ओर से लगातार सवाल पूछे जा रहे थे और और सरकार की ओर से कोई जवाब नहीं आ रहा था लेकिन आज सीडीएस अनिल चौहान ने ब्लूमबर्ग टीवी से इंटरव्यू के दौरान पाकिस्तान से जंग में नुकसान की बात स्वीकार किया है लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि कितने फाइटर प्लेन गिरे हैं। दरअसल ब्लूमबर्ग टीवी ने उनसे सवाल किया कि पाकिस्तान दावा कर रहा है कि उसने भारत के 6 फाइटर प्लेन डाउन कर दिए हैं इसके जवाब में सीडीएस चौहान ने कहा कि हमें कुछ नुकसान हुआ है लेकिन उन्होंने नंबर बताने से इनकार कर दिया।
सीडीएस अनिल चौहान के इस बयान के बाद एक बार फिर राफेल सवालों के घेरे में है कहा जा रहा है कि कम से कम दो राफेल विमान जंग के दौरान शहीद हो गए। यह वही राफेल विमान है जिनकी खरीद के समय दावा किया गया था कि यह रडार की पकड़ से बाहर रहेंगे और दुश्मन के आकाश में स्वतंत्र भ्रमण करेंगे।




More Stories
जौनपुर आबकारी विभाग में कथित रिश्वतखोरी का मामला: कोर्ट के आदेश पर निरीक्षक और सिपाही के खिलाफ FIR, अब तत्कालीन डिप्टी एक्साइज कमिश्नर की भूमिका पर भी उठे सवाल
शराब माफिया घोषित हुआ हिस्ट्रीशीटर मनोज जायसवाल, चार सहयोगी भी रडार पर:
अवध भूमि न्यूज़ को दबाव में लेने की कोशिश? फर्जी प्रकरण में फंसाने की कथित साजिश पर उठे सवाल: