संजय विनायक जोशी के नाम पर पूर्ण सहमति :

नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने संजय विनायक जोशी को भारतीय जनता पार्टी का अगला अध्यक्ष बनाने का औपचारिक ऐलान कर दिया है। माना जा रहा है कि वर्तमान अध्यक्ष जेपी नड्डा जिनका कार्यकाल 30 मई को पूरा होने जा रहा है उसके बाद संजय जोशी औपचारिक रूप से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार ग्रहण कर लेंगे। फिलहाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो इस समय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई चुनौतियों से जूझ रहे हैं और इस समय पाकिस्तान से संघर्ष के बाद उनके नेतृत्व क्षमता को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं काफी दबाव में है और जिसकी वजह से पार्टी संगठन में भी उनकी भूमिका काफी सीमित हो गई है। संजय जोशी का विरोध उनकी ओर से नहीं हो रहा है हालांकि संजय जोशी अमित शाह और नरेंद्र मोदी की पसंद नहीं है लेकिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख की दृढ़ता और संगठन में संघ की विचारधारा में आस्था रखने वाले अधिकांश पदाधिकारी मोहन भागवत के प्रति आस्था रखते हैं जिसकी वजह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी में उनके कृपा से बने कुछ पदाधिकारी भी लाचार हैं। फिलहाल भारत का मुख्यालय पर संघ प्रमुख मोहन भागवत का पूरी तरह नियंत्रण है। कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर जेपी नड्डा कोई भी आदेश नहीं जारी कर पा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार 30 मई को नए अध्यक्ष पद का नामांकन होगा और तय माना जा रहा है कि एकमात्र नामांकन संजय विनायक जोशी का होगा और शायद उसी दिन भाजपा के नए अध्यक्ष का ऐलान हो जाएगा।
More Stories
सैकड़ो मरीजों का नेत्र परीक्षण, बांटे गए आई ड्रॉप्स और चश्मे:
तो क्या निरस्त होंगे आबकारी निरीक्षकों के तबादले:
उत्तर प्रदेश में 5000 स्कूल होंगे बंद,