अवधभूमि

हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार

मुख्य सचिव ने सभी अधिकारी कर्मचारियों से मांगा चल अचल संपत्ति का विवरण: 31 दिसंबर तक मानव संपदा पोर्टल पर देना होगा विवरण:

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों की अब खैर नहीं। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा के एक आदेश के बाद अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप का माहौल है। दरअसल उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने एक आदेश जारी किया है जिसमें सभी अधिकारियों कर्मचारियों को 31 दिसंबर तक उनकी चल अचल संपत्ति का विवरण मानव संपदा पोर्टल पर दर्ज करने को कहा है। कहां जा रहा है कि यह आदेश अधिकारियों और कर्मचारियों के काली कमाई से अर्जित की गई संपत्तियों को पता लगाकर आरोपीय अधिकारियों को दंडित करने के लिए किया गया है।

देखना दिलचस्प होगा कि 31 दिसंबर तक कितने अधिकारी और कर्मचारी मानव संपदा पोर्टल पर अपनी चल अचल संपत्ति का विवरण दे पाएंगे।

About Author

You may have missed