
प्रतापगढ़। अत्यंत भरोसेमंद सूत्रों ने दावा किया है कि पूर्व विधायक और नगर पालिका अध्यक्ष हरी प्रताप सिंह के निधन से रिक्त हुई नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए होने वाले उपचुनाव के लिए एक बार फिर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमलता सिंह जो कि स्वर्गीय हरी प्रताप सिंह की पत्नी है भाजपा उन्हें फिर से प्रत्याशी बनाने जा रही है।
प्रेमलता सिंह इसके पहले भी नगर पालिका अध्यक्ष पद का चुनाव जीत चुकी है। भारतीय जनता पार्टी को लगता है कि पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष हरी प्रताप सिंह के निधन के बाद प्रेमलता सिंह को सहानुभूति का लाभ मिल सकता है। फिलहाल समाजवादी पार्टी की ओर से क्षत्रिय प्रत्याशी राजकुमार सिंह राय साहब और भाजपा की ओर से भी क्षत्रिय प्रत्याशी प्रेमलता सिंह के आने से मुकाबला रोचक होने के आसार हैं।




More Stories
पूर्व रणजी खिलाड़ी आदित्य शुक्ला बने इंडियन क्रिकेट एसोसिएशन की गवर्निंग बॉडी के सदस्य : बीसीसीआई की गवर्निंग बॉडी में भी मिली जगह:
लखनऊ आबकारी विभाग की सराहनीय पहल, सार्वजनिक स्थल पर मदिरापान रोकने में दिखाई सख्ती और संवेदनशीलता:
महादेव बेटिंग ऐप केस: सोशल मीडिया पर तूफान, टीवी की चुप्पी पर सवाल