
नई दिल्ली। पूर्व में घोषित भारत रत्न अवार्ड देने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज लालकृष्ण आडवाणी के आवास पर गई थी। इस अवसर पर एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल है जिसमें लाल कृष्ण आडवाणी और प्रधानमंत्री मोदी बैठे हुए आपस में बात कर रहे हैं और बगल में ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हाथ बांधे खड़ी है। यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों ने ट्रोल करना शुरू कर दिया है। सवाल पूछा जा रहा है कि क्या महामहिम राष्ट्रपति की यही गरिमा है। इससे पहले भी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर सोशल मीडिया पर तब बड़े सवाल खड़े हुए थे जब उन्हें दिल्ली के एक मंदिर के गर्भ ग्रह में जाने से रोक दिया गया था




More Stories
घुसपैठ नहीं रुकी, संख्या करोड़ों में पहुंच गई: सूर्यकांत केलकर
जौनपुर आबकारी विभाग में कथित रिश्वतखोरी का मामला: कोर्ट के आदेश पर निरीक्षक और सिपाही के खिलाफ FIR, अब तत्कालीन डिप्टी एक्साइज कमिश्नर की भूमिका पर भी उठे सवाल
शराब माफिया घोषित हुआ हिस्ट्रीशीटर मनोज जायसवाल, चार सहयोगी भी रडार पर: