16 सितंबर को अदालत पेश होने का आदेश:

प्रतापगढ़। भारतीय स्टेट बैंक की शाखा लीलापुर में करोड़ों के गबन के मामले में पीड़ित ग्राहकों की याचिका पर हाई कोर्ट ने पुलिस अधीक्षक को केस डायरी के साथ तलब कर लिया है। अदालत में सुनवाई की अगली तारीख 16 सितंबर तय की है। बैंक के पीड़ित ग्राहकों ने पुलिस पर बैंक मैनेजर के साथ मिली भगत करने और उसे बचाने का आरोप लगाया है।
मिथिलेश तिवारी समेत कई ग्राहकों ने पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग की है इसी याचिका पर हाई कोर्ट ने हलफनामा दाखिल करने को कहा है।




More Stories
जौनपुर आबकारी विभाग में कथित रिश्वतखोरी का मामला: कोर्ट के आदेश पर निरीक्षक और सिपाही के खिलाफ FIR, अब तत्कालीन डिप्टी एक्साइज कमिश्नर की भूमिका पर भी उठे सवाल
शराब माफिया घोषित हुआ हिस्ट्रीशीटर मनोज जायसवाल, चार सहयोगी भी रडार पर:
अवध भूमि न्यूज़ को दबाव में लेने की कोशिश? फर्जी प्रकरण में फंसाने की कथित साजिश पर उठे सवाल: