एलायंस क्लब इंटरनेशनल का जारी है अभियान:

एलायंस क्लब इंटरनेशनल द्वारा चलाए जा रहे पौधरोपण/ पौध वितरण अभियान में आज चिलबिला, बेनीपुर, कांपा, गोडे़ आदि जगहों पर पौधरोपित कर पौधवितरण भी किया गया। क्लब के पदाधिकारीयो के साथ आमजनमानस में भी अपने-अपने मां के नाम एक- एक पौधरोपित कर दूसरों को भी पौधरोपित करने के लिए प्रेरित किया गया।
क्लब के इंटरनेशनल डायरेक्टर समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य ने कहा कि आज चिलबिला, बेनीपुर, कांपा, गोड़े में पौधवितरित कर सभी से अनुरोध किया गया कि आप सब इस अभियान में जुड़कर मां के नाम एक-एक पौधरोपित कर उसकी सुरक्षा करें। जैसे मां ने हम सब का किया था यही पौधे ही कल हमें व हमारे बच्चों को जीवन देंगे। वृक्ष धरा के आभूषण है और पौधारोपण कर पर्यावरण को बचाना हम सब की जिम्मेदारी भी है और कर्तव्य भी।इस अभियान में आज सहयोग करने वालों में डॉ0 दयाराम मौर्य, परियोजना अधिकारी शिवम यादव, डिप्टी रेंजर केपी यादव, लक्ष्मीकांत द्विवेदी, छेदीलाल, संतोष कुमार, देवानंद, आदर्श कुमार, विवेक कुमार, शिवेश शुक्ला, परमानंद मिश्रा, सूरज उमवैश्य, आशीष, ऋषभ, शनि महाराज, सोनू महाराज, अर्चना खंडेलवाल, सुधा अग्रवाल, पूनम गुप्ता, रेखा उमरवैश्य, ज्योति आदि अभियान में लगकर जगह-जगह पौधरोपण/ पौधवितरण कर रहे हैं।




More Stories
पूर्व रणजी खिलाड़ी आदित्य शुक्ला बने इंडियन क्रिकेट एसोसिएशन की गवर्निंग बॉडी के सदस्य : बीसीसीआई की गवर्निंग बॉडी में भी मिली जगह:
लखनऊ आबकारी विभाग की सराहनीय पहल, सार्वजनिक स्थल पर मदिरापान रोकने में दिखाई सख्ती और संवेदनशीलता:
महादेव बेटिंग ऐप केस: सोशल मीडिया पर तूफान, टीवी की चुप्पी पर सवाल