
वाराणसी। कल प्रयागराज में 44 वर्षीय एडवोकेट की हार्ट अटैक से मौत की खबर सुर्खियों में थी तभी वाराणसी से भी ऐसी ही घटना सामने आ गई। यहां जिम में प्रैक्टिस कर रहा एक 32 साल का युवक अचानक गिरा और ढेर हो गया।
बताया जा रहा है कि के चेतगंज निवासी दीपक गुप्ता पिछले 10 वर्षों से जिम में एक्सरसाइज कर रहा था जहां कल अचानक उसकी हृदय गति रुक जाने से मौत हो गई। इस घटना से परिजनों पड़ोसियों और आसपास के क्षेत्र में दहशत है। लोग एक बार फिर कोविशील्ड की चर्चा करना शुरू कर दिए हैं। मौत का कारण कुछ भी हो लोग इसे कोविशील्ड से ही जोड़कर देख रहे हैं।




More Stories
प्रतापगढ़ विकास भवन में ट्रांसफर सीजन बना बड़ी परीक्षा, नियम बनाम ‘जुगाड़’ की चर्चा तेज:
भाजपा का दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग प्रारंभ, 11 सत्रों में मिलेगा वैचारिक एवं संगठनात्मक प्रशिक्षण:
देवीपाटन मंडल के डिप्टी एक्साइज कमिश्नर आलोक कुमार पर विभागीय कार्रवाई के आदेश, कई मामलों की जांच के संकेत: