बृजभूषण के चुनावी संबोधन से चढ़ा सियासी पारा:

लखनऊ। कैसरगंज लोकसभा सीट पर चुनाव प्रचार के दौरान निवर्तमान सांसद बृजभूषण शरण सिंह का एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है जिसमें सांसद बृजभूषण शरण सिंह प्रदेश के ऊर्जा और नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा को यशस्वी मुख्यमंत्री के रूप में संबोधित कर रहे हैं जिसका लोगों ने ताली बजाकर स्वागत किया।
वीडियो क्लिप वायरल होने के बाद प्रदेश का सियासी पारा गरम हो गया है और लोगों को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के दावे सही लगने लगे हैं।
बृजभूषण शरण सिंह ने यह संबोधन जानबूझकर किया है यह तो पता नहीं है लेकिन बृजभूषण शरण सिंह के इस बयान से उन अटकलो को हवा मिल गई है जिसमें योगी आदित्यनाथ की कुर्सी जल्द जाने की भविष्यवाणी की गई है।
https://youtu.be/Fw2qsJ3NZRQ?si=ZiEd0OfzpE_dOaFg




More Stories
जहरीली शराब का कहर: ‘Royal Stag’ के लेबल में बिक रही थी मिलावटी शराब, 6 की मौत और 25 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती:
घुसपैठ नहीं रुकी, संख्या करोड़ों में पहुंच गई: सूर्यकांत केलकर
जौनपुर आबकारी विभाग में कथित रिश्वतखोरी का मामला: कोर्ट के आदेश पर निरीक्षक और सिपाही के खिलाफ FIR, अब तत्कालीन डिप्टी एक्साइज कमिश्नर की भूमिका पर भी उठे सवाल