जीएसटी लगाकर बर्बाद कर दिया कानपुर का उद्योग:
हम फिर वापस लौट आएंगे कानपुर का गौरव

कन्नौज /कानपुर। आज कानपुर और कन्नौज में विशाल जनसभाओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि कानपुर में चीनी कंपनियों को टक्कर देने की पूरी क्षमता है लेकिन गलत नीतियों के चलते आज औद्योगिक क्षेत्र पूरी तरह बाद हाल है और यह केवल और केवल जीएसटी और नोटबंदी की वजह से हुआ है।
कन्नौज की चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोग लिख कर ले लीजिए नरेंद्र मोदी अब प्रधानमंत्री नहीं बनने वाले यह बात मीडिया नहीं दिखाएगा लेकिन हम कह रहे हैं इसको लिख कर रख लीजिए। उनके दावे पर पब्लिक ने भी जमकर रिस्पांस दिया और तालियां बजाई। कानपुर और कन्नौज में जुटे जन सैलाब ने भारतीय जनता पार्टी को निश्चित ही परेशान कर दिया होगा। माना जा रहा है कि अखिलेश और राहुल की संयुक्त जनसभाओं में इंडिया गठबंधन के चुनावी अभियान को और धार दे दी है।




More Stories
प्रतापगढ़ में कर्मचारियों की बैठक, समस्याओं पर हुई अहम चर्चा
प्रतापगढ़ में बैंक डूबी, हजारों लोगों के कई 100 करोड रुपए फ्रीज :
बिजनौर में ‘राम पोटाश’ फैक्ट्री पर GST का बड़ा छापा, करोड़ों की गड़बड़ी उजागर—क्या विभाग की लापरवाही से चलती रही टैक्स चोरी?