कई लोग घायल:

अमृतसर से हावड़ा जा रही ट्रेन संख्या 13006 में शनिवार देर रात एक धमाका हुआ. ट्रेन के एक डिब्बे में रखे पटाखों में तब आग लग गई जब रेलगाड़ी फतेहगढ़ साहिब में सरहिंद रेलवे स्टेशन के पास थी. गाड़ी में धमाके के बाद यात्रियों में अफरा तफरी मच गई. यात्री जान बचाने के लिए बाहर दौड़े. किसी ने छलांग लगाई तो कोई इमरजेंसी खिड़की से निकला. गनीमत रही कि गाड़ी की रफ्तार धीमी थी. इस हादसे में चार लोग घायल हो गए हैं.




More Stories
जहरीली शराब का कहर: ‘Royal Stag’ के लेबल में बिक रही थी मिलावटी शराब, 6 की मौत और 25 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती:
घुसपैठ नहीं रुकी, संख्या करोड़ों में पहुंच गई: सूर्यकांत केलकर
जौनपुर आबकारी विभाग में कथित रिश्वतखोरी का मामला: कोर्ट के आदेश पर निरीक्षक और सिपाही के खिलाफ FIR, अब तत्कालीन डिप्टी एक्साइज कमिश्नर की भूमिका पर भी उठे सवाल