नजूल भूमि पर नए कानून के विरोध में खुलकर उतरे राजा भैया

लखनऊ। आज विधानसभा में योगी आदित्यनाथ को अपने शुभचिंतक विधायकों के विरोध का जमकर सामना करना पड़ा। विरोध की शुरुआत इलाहाबाद उत्तरी से विधायक हर्ष बाजपेई नेकी उन्होंने कहा कि एक तरफ प्रधानमंत्री मोदी जी लोगों को करोड़ों घर देने की बात कर रहे हैं वहीं 100 वर्षों से अधिक समय से आबाद लोगों को उजाड़ने की कोशिश कर रही है। हम यह नहीं होने देंगे। इसी मुद्दे पर राजा भैया भी सरकार के फैसले की खुली खिलाफत करते नजर आए उन्होंने कहा कि इस तरह से गरीबों का आशियाना नहीं उजाडा जा सकता। राजा भैया ने कहा कि इलाहाबाद हाईकोर्ट भी नजूल की जमीन पर बना है क्या सरकार उसे पर भी बुलडोजर चला देगी। राजा भैया के तेवर का सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ओर से जबरदस्त समर्थन देखने को मिला।




More Stories
जहरीली शराब का कहर: ‘Royal Stag’ के लेबल में बिक रही थी मिलावटी शराब, 6 की मौत और 25 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती:
घुसपैठ नहीं रुकी, संख्या करोड़ों में पहुंच गई: सूर्यकांत केलकर
जौनपुर आबकारी विभाग में कथित रिश्वतखोरी का मामला: कोर्ट के आदेश पर निरीक्षक और सिपाही के खिलाफ FIR, अब तत्कालीन डिप्टी एक्साइज कमिश्नर की भूमिका पर भी उठे सवाल