
श्रीनगर। देश में तीसरे चरण के चुनाव से ठीक पहले कश्मीर में पुंछ में शनिवार (4 मई) को एक आतंकवादी हमले ने घाटी को हिलाकर रख दिया। रिपोर्टों से संकेत मिलता है कि सुरनकोट गांव में आतंकवादियों ने सुरक्षा बल के दो वाहनों पर भारी गोलीबारी की, जिसमें वायु सेना के पांच सैनिक घायल हो गए। सभी घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घात लगाकर बैठे आतंकियों ने सेना के काफिले पर अचानक हमला कर दिया। हालांकि, हमला होते ही सेना के जवान सतर्क हो गए और जवाबी कारवाई में आतंकी भाग गए।
बता दें कि 2019 में चुनाव से ठीक पहले पुलवामा में सीआरपीएफ काफिले में एक विस्फोटक कर घुस गई थी जिसमें हुए विस्फोट के कारण कम से कम 40 जवान शहीद हो गए थे।




More Stories
घुसपैठ नहीं रुकी, संख्या करोड़ों में पहुंच गई: सूर्यकांत केलकर
जौनपुर आबकारी विभाग में कथित रिश्वतखोरी का मामला: कोर्ट के आदेश पर निरीक्षक और सिपाही के खिलाफ FIR, अब तत्कालीन डिप्टी एक्साइज कमिश्नर की भूमिका पर भी उठे सवाल
शराब माफिया घोषित हुआ हिस्ट्रीशीटर मनोज जायसवाल, चार सहयोगी भी रडार पर: