स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को पिटवाने और जेल भिजवाने की दी धमकी:

प्रतापगढ़। जनपद के बाबा बेलखरनाथ धाम विकासखंड परिसर में महिलाओं का हंगामा करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में देखा जा रहा है कि परिसर में दो अराजक तत्व असलहा लेकर महिलाओं को धमका रहे हैं गाली दे रहे हैं इसके बाद महिलाएं भड़क गई हैं और खंड विकास अधिकारी से शिकायत करती हैं तो खंड विकास अधिकारी ने कहा कि 2 मिनट के अंदर अभी तुम सबको ठीक कर दूंगा और जेल भिजवा दूंगा। महिलाएं फिर भी हंगामा करती हैं । खंड विकास अधिकारी राजीव पांडे महिलाओं पर 700 बोरी गेहूं गायब करने का आरोप लगाते हैं जिस पर महिलाएं उनसे आरोप साबित करने की बात कहती हैं अन्यथा उन्हें आगे नहीं जाने की बात करती हैं जिस पर राजीव पांडे भड़क जाते हैं और कहते हैं कि अभी 2 मिनट में जेल भेज दूंगा।
यह वही खंड विकास अधिकारी हैं जिन पर तिरंगा घोटाले में हाईकोर्ट में भी मामला चल रहा है।




More Stories
जहरीली शराब का कहर: ‘Royal Stag’ के लेबल में बिक रही थी मिलावटी शराब, 6 की मौत और 25 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती:
घुसपैठ नहीं रुकी, संख्या करोड़ों में पहुंच गई: सूर्यकांत केलकर
जौनपुर आबकारी विभाग में कथित रिश्वतखोरी का मामला: कोर्ट के आदेश पर निरीक्षक और सिपाही के खिलाफ FIR, अब तत्कालीन डिप्टी एक्साइज कमिश्नर की भूमिका पर भी उठे सवाल