
पटना। एनडीए को बड़ा झटका लगा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय रामविलास पासवान के बेटे और लोजपा रामविलास पासवान गुट के नेता चिराग पासवान एनडीए से नाराज हो गए हैं। बताया जा रहा है कि महा गठबंधन से उनकी बातचीत चल रही है और महागठबंधन उन्हें बिहार में 8 सीट और उत्तर प्रदेश में दो सीट देने पर सहमत हो गया है। इस खबर के बाहर आने के बाद एनडीए की सीट शेयरिंग का काम ठप पड़ गया है।
यूपी में भी बढ़ेगी एनडीए की मुश्किल:
उत्तर प्रदेश में चिराग पासवान के इस कदम का एनडीए की संभावनाओं पर बुरा असर पड़ सकता है। माना जा रहा है कि उत्तर प्रदेश में पासी समुदाय में चिराग पासवान के प्रति सहानुभूति रहती है। उत्तर प्रदेश के दलित मतदाताओं में पासी समुदाय की अच्छी खासी संख्या है यह संख्या लखनऊ के आसपास और पूर्वांचल इलाके में काफी अधिक है




More Stories
बिजनौर में ‘राम पोटाश’ फैक्ट्री पर GST का बड़ा छापा, करोड़ों की गड़बड़ी उजागर—क्या विभाग की लापरवाही से चलती रही टैक्स चोरी?
संगम लाल गुप्ता के प्रयासों से प्रतापगढ़ को बड़ी सौगात: हवाई अड्डे के पुनर्संचालन को मिली मंजूरी, विकास को मिलेंगे नए आयाम:
गरीब पूर्वांचल कैसे बना शराब खपत का ‘हॉटस्पॉट’? तस्करी के खेल से बढ़ी खपत, समाजशास्त्री भी हैरान: