
लखनऊ। 2024 में राजा भैया को अहम कामयाबी मिलती दिखाई दे रही है। कौशांबी सीट भारतीय जनता पार्टी जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के लिए छोड़ सकती है। बता दें कि राजा भैया प्रतापगढ़ और कौशांबी दोनों सीट पर दावेदारी कर रहे थे लेकिन अंतत कौशांबी सीट पर ही सहमति बन पाई है। माना जा रहा है कि राजा भैया के करीबी शैलेंद्र कुमार भारतीय जनता पार्टी के सिंबल पर चुनाव मैदान में उतरेंगे।
भारतीय जनता पार्टी जनसत्ता दल समर्थकों और कार्यकर्ताओं को अपने साथ जोड़ना चाहती है। एक पार्टी के रूप में जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के लगभग हर जिले में कार्यकर्ता और समर्थक हैं।
ठाकुर बहुल इलाकों में भाजपा का वर्चस्व बढ़ाने के लिए बीजेपी ने यह फैसला किया है फैसला कितना कारगर होगा यह तो आने वाला समय बताएगा लेकिन इस कदम से ठाकुर मतदाताओं को बूस्टर डोज मिलेगा इससे इनकार नहीं किया जा सकता।




More Stories
जहरीली शराब का कहर: ‘Royal Stag’ के लेबल में बिक रही थी मिलावटी शराब, 6 की मौत और 25 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती:
घुसपैठ नहीं रुकी, संख्या करोड़ों में पहुंच गई: सूर्यकांत केलकर
जौनपुर आबकारी विभाग में कथित रिश्वतखोरी का मामला: कोर्ट के आदेश पर निरीक्षक और सिपाही के खिलाफ FIR, अब तत्कालीन डिप्टी एक्साइज कमिश्नर की भूमिका पर भी उठे सवाल