
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका दौरे से पहले राष्ट्रपति ट्रंप ने उन्हें एक तोहफा दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नजदीकी उद्योगपति गौतम अडानी जो रिश्वत मामले में अमेरिका की एक अदालत में दोषी पाए गए थे अब उन्हें राहत मिल गई है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने विदेश में व्यापार के लिए किसी भी किस्म की रिश्वत को अपराध की श्रेणी से बाहर कर दिया है। फॉरेन करप्शन प्रैक्टिस ऐक्ट FCPA को निरस्त कर दिया है इससे गौतम अडानी को बड़ी राहत मिल सकती है। बता दें कि आंध्र प्रदेश में ग्रीन एनर्जी का बड़ा टेंडर हासिल करने के लिए अमेरिकी अधिकारियों को यहां राज्य सरकार को 2900 करोड रुपए की रिश्वत देने पड़ी थी। बताया जा रहा है कि अमेरिकी इन्वेस्टर ने गौतम अडानी कि उस कंपनी में निवेश किया था जिसने रिश्वत देकर टेंडर प्राप्त किया था इसी मामले की अमेरिका में जांच चल रही थी और अडानी की कंपनी दोषी पाई गई थी।




More Stories
जहरीली शराब का कहर: ‘Royal Stag’ के लेबल में बिक रही थी मिलावटी शराब, 6 की मौत और 25 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती:
शराब माफिया घोषित हुआ हिस्ट्रीशीटर मनोज जायसवाल, चार सहयोगी भी रडार पर:
अवध भूमि न्यूज़ की खबर का असर? प्रतापगढ़ में 13 वीडीओ के स्थानांतरण आदेश निरस्त: