भाजपा सरकार ब्राम्हणों की दुश्मन
अब नही बनेगी भाजपा सरकार

प्रतापगढ़। आज जनपद के विश्वनाथगंज में बसपा प्रत्याशी प्रथमेश मिश्रा सेनानी के समर्थन में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए भविष्यवाणी करते हुए कहा कि इस बार भाजपा की सरकार नही बनने वाली है।
मायावती ने कहा कि ब्राम्हणों पर सरकार ने बहुत अत्याचार किया है। इस सरकार ने गरीबों मजदूरों और व्यापारियों का जीना मुहाल कर रखा है। मायावती ने कहा कि चुनावी घोषणा पत्र जुमला होता है जिसे कोई भी पार्टी कभी भी अमल में नहीं लाती है। इसलिए हम चुनावी घोषणा पत्र में नहीं बल्कि काम करने में विश्वास करते हैं।
फ्री राशन कोई एहसान नहीं:
मायावती ने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि जिनको भी मुफ्त में राशन मिल रहा है वह मोदी सरकार अपनी जेब से नहीं देती। यह संघ और भाजपा के जब से खर्च नहीं होता है।
इस मौके पर कौशांबी फूलपुर लोकसभा के प्रत्याशी और पार्टी के लिए पदाधिकारी भी मौजूद रहे।




More Stories
जौनपुर आबकारी विभाग में कथित रिश्वतखोरी का मामला: कोर्ट के आदेश पर निरीक्षक और सिपाही के खिलाफ FIR, अब तत्कालीन डिप्टी एक्साइज कमिश्नर की भूमिका पर भी उठे सवाल
शराब माफिया घोषित हुआ हिस्ट्रीशीटर मनोज जायसवाल, चार सहयोगी भी रडार पर:
अवध भूमि न्यूज़ की खबर का असर? प्रतापगढ़ में 13 वीडीओ के स्थानांतरण आदेश निरस्त: