
प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग अपने घपले और घोटाले के लिए पूरे देश में मशहूर है। पिछले वर्ष से प्रांतीय खंड अपने एक मृत ठेकेदार के नाम पर करोड़ों का भुगतान कर चुका है। यह कारनामा देखकर मृत ठेकेदार की आत्मा भी बेचैन होगी। प्रांतीय खंड के अधिकारी आपस में कानाफूसी कर रहे हैं कि कभी जांच हुई तो कई लोग जेल जाएंगे।
सबसे ज्यादा हैरानी की बात यह है कि बिल के भुगतान पर हस्ताक्षर किसने किया। मृतक ठेकेदार को आवंटित सड़क से संबंधित भुगतान पत्रावली किसने तैयार की। बताया जा रहा है कि यह सब कारनामा अधिशासी अभियंता और सहायक अभियंता की मिली भगत से हुआ है।
बताया जा रहा है की प्रांतीय खंड से संबंधित एक ठेकेदार की पिछले साल ही मौत हो गई थी और यह जानकारी के बावजूद अधिशासी अभियंता और सहायक अभियंता मृतक ठेकेदार के नाम पर करोड़ों का भुगतान करते रहे।




More Stories
जौनपुर आबकारी विभाग में कथित रिश्वतखोरी का मामला: कोर्ट के आदेश पर निरीक्षक और सिपाही के खिलाफ FIR, अब तत्कालीन डिप्टी एक्साइज कमिश्नर की भूमिका पर भी उठे सवाल
लोक निर्माण विभाग में स्थानांतरण घोटाले की चर्चा तेज, जूनियरों का तबादला और सीनियरों पर मेहरबानी के आरोप:
PWD में लाखों के तेल घोटाले की आशंका? बेकार वाहनों के नाम पर ईंधन खर्च का आरोप, विशेष ऑडिट की मांग तेज