सफारी गाड़ी से कुचलने की कोशिश:

प्रयागराज। प्रदेश में कानून व्यवस्था बाद से बदतर होती जा रही है। ताजा मामला प्रयागराज का है जहां भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रोहित मिश्रा पर जानलेवा हमला हुआ है। हमलावरों ने पहले रोहित मिश्रा पर सफारी गाड़ी से कुचलने की कोशिश की और जब उन्होंने अपने को किसी तरह बचा लिया तो सफारी सवार हमलावर उन पर टूट पड़े लात घूसा जूता और धारदार हथियारों से बेरहमी से हमला करने लगे। मारपीट में रोहित मिश्रा को काफी चोटें आई और उनका कर भी फट गया।
गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जबकि कर्नलगंज थाने में रोहित मिश्रा की तहरीर पर एफआईआर दर्ज की गई है। सीसीटीवी फुटेज में हमलावर रोहित मिश्रा से भिड़े हुए दिखाई दे रहे हैं और उन्हें बेरहमी से पीट रहे हैं।




More Stories
जौनपुर आबकारी विभाग में कथित रिश्वतखोरी का मामला: कोर्ट के आदेश पर निरीक्षक और सिपाही के खिलाफ FIR, अब तत्कालीन डिप्टी एक्साइज कमिश्नर की भूमिका पर भी उठे सवाल
शराब माफिया घोषित हुआ हिस्ट्रीशीटर मनोज जायसवाल, चार सहयोगी भी रडार पर:
अवध भूमि न्यूज़ की खबर का असर? प्रतापगढ़ में 13 वीडीओ के स्थानांतरण आदेश निरस्त: