
नई दिल्ली। भारत की विदेश व कूटनीति को बड़ा झटका लगा है। पिछले 11 साल से अमेरिका की दोस्ती के चक्कर में अन्य मित्र राष्ट्रों से दूरी बनाने वाले भारत को अमेरिका ने ही झटका दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान के आर्मी के को अपने साथ लंच पर बुलाकर भारत को कड़ा संदेश दिया इतना ही नहीं लंच के दौरान पाकिस्तान की डोनाल्ड ट्रंप ने जमकर तारीफ की और कहां कि आई लव पाकिस्तान।
अमेरिकी राष्ट्रपति के इस रवैया से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कड़ी आलोचना हो रही है। यह सवाल उठाए जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका और उसकी कूटनीति को समझने में गलती कैसे की। अमेरिका और बाकी दुनिया के साथ संबंध में संतुलन स्थापित क्यों नहीं किया।
अमेरिका से व्यावसायिक संबंध के चक्कर में देश की सुरक्षा को ही खतरे में डाल दिया गया।
माना जा रहा है कि अब भारत के लिए पाकिस्तान और चीन ही नहीं बल्कि अमेरिका भी खतरा बनता जा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहले भारत की अर्थव्यवस्था को कमजोर किया और फिर अमेरिका में रहने वाले भारतीयों पर अत्याचार किया। यह सब पाकिस्तान को लुभाने के लिए किया जा रहा है।
इस बीच रूस भी भारत को लेकर तटस्थ हो गया है वह भी पाकिस्तान से संबंध सामान्य बनाने में जुटा हुआ है यह परिस्थितियों भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बहुत ही तकलीफ देय बन गई है।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पाकिस्तान के सेना प्रमुख और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर की बुधवार को व्हाइट हाउस में अहम बैठक हुई. यह मुलाकात कैबिनेट रूम में हुई और इसके बाद एक औपचारिक लंच भी हुआ. बैठक का मुख्य फोकस ईरान-इजरायल संघर्ष और क्षेत्रीय शांति बनाए रखने पर रहा. व्हाइट हाउस ने इससे पहले बताया था कि ट्रंप ने मुनीर को इसलिए बुलाया, क्योंकि उन्होंने ट्रंप को नोबेल पीस प्राइज दिए जाने की सिफारिश की थी.




More Stories
दुकानों के नवीनीकरण की प्रक्रिया से पहले आबकारी विभाग की महत्वपूर्ण बैठक, ई-लॉटरी की भी तैयारी!
यूपी बजट 2026-27: आबकारी से ₹71,278 करोड़ का लक्ष्य, 17.37% वृद्धि का अनुमान
अंत्योदय के संकल्प के साथ मनाया गया पंडित दीनदयाल उपाध्याय का ‘समर्पण दिवस’, अफीम कोठी सभागार में उमड़ा जनसैलाब