
नई दिल्ली। आज तक चैनल वाकई सबसे तेज है। गुजरात के साबरमती से प्रयागराज के नैनी सेंट्रल जेल तक माफिया अतीक अहमद को लगातार 12 घंटे तक कवरेज मिली। हद तो तब हो गई जब माफिया पेशाब करने के लिए नीचे उतरा तो उस समय भी आजतक ने लाइव कवरेज की। ना केवल लाइव कवरेज की बल्कि संवाददाता ने एंकर को जानकारी दी कि माफिया अतीक को पेशाब कम निकल रही है उसने विश्लेषण करते हुए कहा कि शायद अतीक अहमद के गुर्दे में पथरी है। लोग आज तक जैसे चैनल की यह खबरें देखकर दंग रह गए।
आज दिन भर कई समाचार चैनलों में अतीक अहमद के पेशाब करने वाली लाइव कवरेज दिखाई गई इसे भारतीय मीडिया के पतन के रूप में देखा जा रहा है। सोशल मीडिया पर लोगों ने ऐसी कवरेज का जमकर मजाक उड़ाया।
More Stories
आबकारी मुख्यालय में इनकम टैक्स की रेड के बाद तकनीकी अधिकारी सभाजीत वर्मा की सफाई: आयकर अधिकारी हमारे दोस्त आते जाते रहते हैं:
सोमालिया के संसद की डिजाइन चुरा कर बनाई गई भारत की नई संसद:
यूपी भवन में रुकी महिला के साथ जबरन बलात्कार का प्रयास: महाराणा प्रताप सेना के अध्यक्ष राज्यवर्धन सिंह परमार पर लगा आरोप: व्यवस्था अधिकारी समेत तीन सस्पेंड