
प्रतापगढ़। एसबीआई लीलापुर में करोड़ों रुपए के घोटाले की जांच सीबीआई कर रही है। इस बीच इसी शाखा में करोड़ों रुपए के केसीसी लोन घोटाले की भी आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि यह प्रकरण पूर्व प्रबंधक जयनाथ सरोज तथा सुशील सरोज के कार्यकाल का है। चर्चा है की केसीसी की लिमिट ग्राहकों को कम बताई गई और पत्रावली कंप्लीट होने के बाद केसीसी लोन का एक बड़ा हिस्सा कई खातों में ट्रांसफर कर दिया गया। यह रकम करोड़ों में बताई जा रही है। फिलहाल जांच के बाद ही इसकी सच्चाई का खुलासा हो सकेगा लेकिन केसीसी लोन में बड़े पैमाने पर घोटाले की चर्चा हो रही है।




More Stories
जौनपुर आबकारी विभाग में कथित रिश्वतखोरी का मामला: कोर्ट के आदेश पर निरीक्षक और सिपाही के खिलाफ FIR, अब तत्कालीन डिप्टी एक्साइज कमिश्नर की भूमिका पर भी उठे सवाल
शराब माफिया घोषित हुआ हिस्ट्रीशीटर मनोज जायसवाल, चार सहयोगी भी रडार पर:
अवध भूमि न्यूज़ को दबाव में लेने की कोशिश? फर्जी प्रकरण में फंसाने की कथित साजिश पर उठे सवाल: