रामपुर और रानीगंज विधानसभा के विभिन्न मुद्दों पर मुख्यमंत्री का आकर्षित किया ध्यान:
लालगंज तहसील का नाम बदलकर करपात्री नगर किए जाने की रखी मांग:

उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ से आज पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रोफेसर शिवाकांत ओझा ने मुख्यमंत्री आवास पर मुलाकात की।
वह मुद्दे जिन पर हुई चर्चा:
1)रानीगंज के बांसी गांव में एक दलित बिटिया के मौत के संदर्भ में विभिन्न पहलुओं पर चर्चा कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई एवं निर्दोष लोगों के सम्मान की रक्षा की बात की।
2)तहसील रानीगंज के प्रांगण में विभिन्न अवसरों पर एक संगोष्ठी के लिए एक तकरीबन 6000 स्क्वायर फीट के सभागार के निर्माण के लिए आग्रह किया गया।
3)लालगंज सहित प्रतापगढ़ के विभिन्न इलाकों में भाजपा कार्यकर्ताओं पर दर्ज किए गए फर्जी मुकदमे की वापसी हेतु आग्रह किया गया।
4)धर्म सम्राट स्वामी करपात्री जी की जन्मस्थली भटनी जो कि लालगंज तहसील में आती है, उनके नाम पर लालगंज तहसील का नाम “करपात्री नगर” करने का आग्रह किया गया।
इस दौरान आदरणीय मुख्यमंत्री जी ने जिले प्रतापगढ़ के विभिन्न विषयों पर चर्चा की और पार्टी के द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की प्रगति भी जानी।




More Stories
राजस्व लक्ष्य को लेकर मंत्री सख्त, 10 जिलों के डीईओ पर कार्रवाई के निर्देश:
उत्तर प्रदेश सरकार में आबकारी राजस्व की विशेष समीक्षा: 63,000 करोड़ के लक्ष्य के सापेक्ष 48,501 करोड़ की वसूली, 15 हजार करोड़ की कमी पर उठे सवाल:
नैनी की श्रमिक बस्ती में मालिकाना हक की प्रक्रिया तेज, प्रदेशभर में सर्वे शुरूसीडीओ की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक, महाराष्ट्र मॉडल पर आगे बढ़ेगी योजना — 70 साल पुरानी लेबर कॉलोनी को