
नई दिल्ली। देश की राजधानी नई दिल्ली में बदमाशों ने तांडव मचाते हुए एक व्यापारी को सर के पीछे तमंचा सटाकर गोलियों से उड़ा दिया इसके बाद दहशत फैल गई। बदमाश लगातार व्यापारी से रंगदारी की मांग कर रहे थे जिसे उसने देने से मना कर दिया था। दहशत फैलाने के लिए ही व्यापारियों ने घटना को अंजाम दिया। घटना दिल्ली के सीलमपुर इलाके का बताया जा रहा है। इस घटना के बाद दिल्ली के कानून व्यवस्था पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। मरने वाला व्यक्ति का नाम शाहनवाज बताया जा रहा है जो की मस्तान नाम के एक ग्रुप के निशाने पर था। इस घटना के बाद एक बार फिर दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था सवालों के घेरे में है।




More Stories
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आबकारी की फुटकर दुकानों पर गन्ना विभाग के अधिकारियों का छापा, ओवर रेटिंग का दावा — उठे कई सवाल:
राजस्व लक्ष्य को लेकर मंत्री सख्त, 10 जिलों के डीईओ पर कार्रवाई के निर्देश:
विभागीय समीक्षा बैठक में मंत्री नितिन अग्रवाल के तेवर सख्त, बिजनौर के डीईओ की विभागीय जांच के आदेश: