
लखनऊ। आबकारी विभाग के सारे दावे झूठे साबित हो रहे हैं। कानपुर में अवैध शराब का भंडारण और बिक्री चरम पर है। जॉइंट आबकारी आयुक्त ईआईबी जैनेंद्र उपाध्याय का करीबी बताया जा रहा एक अकाउंटेंट के घर पुलिस की छापेमारी में 10 लाख रुपए सर की शराब बरामद हुई है।
चुनावी मौसम के बीच यूपी का कानपुर (Kanpur) में एक अकाउंटेंट (accountant) के घर में दस लाख रुपये कीमत की शराब मिली है. यहां पेटियों में 300 बोतलें रखी थीं. पुलिस ने इनपुट के आधार पर छापामार कार्रवाई को अंजाम दिया. अब इस बात का पता लगाया जा रहा है कि आखिर इतनी शराब इकट्ठी करने का उसका उद्देश्य क्या था और क्या यह शराब चुनाव में इस्तेमाल होने वाली थी इस सब का जवाब जानने के लिए पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
इस मामले को लेकर एसीपी अभिषेक पांडे का कहना है कि शराब बरामद करने के बाद पुलिस ने आरोपी अखिलेश्वर को हिरासत में ले लिया है. इस पूरे मामले को लेकर उससे पूछताछ की जा रही है.




More Stories
जौनपुर आबकारी विभाग में कथित रिश्वतखोरी का मामला: कोर्ट के आदेश पर निरीक्षक और सिपाही के खिलाफ FIR, अब तत्कालीन डिप्टी एक्साइज कमिश्नर की भूमिका पर भी उठे सवाल
डिप्टी एक्साइज कमिश्नर बांदा की कथित तीन माह की अनुपस्थिति से उठे सवाल, विभागीय कार्यों पर पड़ सकता है असर:
शराब माफिया घोषित हुआ हिस्ट्रीशीटर मनोज जायसवाल, चार सहयोगी भी रडार पर: