सहयोगी निकान्त जैन गिरफ्तार:

लखनऊ। रक्षा कॉरिडोर में एक व्यवसाई की सोलर इंडस्ट्री संबंधी प्रोजेक्ट की पत्रावली को मंजूरी देने के लिए प्रोजेक्ट मूल्य का 5% कमीशन की डिमांड अभिषेक प्रकाश ने अपने करीबी निकान्त जैन के माध्यम से किया था की शिकायत बिजनेसमैन ने मुख्यमंत्री से सीधे की। निवेश करने वाले उद्योगपति की शिकायत पर मुख्यमंत्री ने जांच एसटीएफ को सौंप दी। एसटीएफ ने जैन की गिरफ्तारी की। इसके बाद अपने बयान में जैन ने बताया कि वह अभिषेक प्रकाश के लिए वसूली कर रहा था। यह जानकारी एसटीएफ ने मुख्यमंत्री को दी उसके तुरंत बाद ही अभिषेक प्रकाश को सस्पेंड कर दिया गया। एसटीएफ से बचने के लिए अभिषेक प्रकाश भूमिगत बताए जा रहे हैं। यह वही अभिषेक प्रकाश है जिन पर बरेली और लखीमपुर खीरी में अपने परिजनों के नाम करीब 700 बीघा जमीन अवैध रूप से रजिस्ट्री कराने का आरोप है। लखनऊ में भी डिफेंस कॉरिडोर में फर्जी कष्ट कारों के नाम पर करोड़ों रुपए भुगतान का खेल करने का आरोप है।





More Stories
जौनपुर आबकारी विभाग में कथित रिश्वतखोरी का मामला: कोर्ट के आदेश पर निरीक्षक और सिपाही के खिलाफ FIR, अब तत्कालीन डिप्टी एक्साइज कमिश्नर की भूमिका पर भी उठे सवाल
शराब माफिया घोषित हुआ हिस्ट्रीशीटर मनोज जायसवाल, चार सहयोगी भी रडार पर:
अवध भूमि न्यूज़ की खबर का असर? प्रतापगढ़ में 13 वीडीओ के स्थानांतरण आदेश निरस्त: