
निरंकार नाथ पांडे निलंबित:
सहारनपुर। अनुशासनहीनता अराजकता और अवैध गतिविधियों के आरोप के बाद सहारनपुर के सहायक आबकारी आयुक्त प्रवर्तन निरंकार नाथ पांडे को निलंबित कर दिया गया है। बता दें कि इस संबंध में अवध भूमि न्यूज़ मे विस्तार से खबर प्रकाशित की गई थी। यह भी जानकारी मिली है कि किसी प्रकरण की जांच में उच्च अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करने के मामले का भी संज्ञान लिया गया । आबकारी आयुक्त और शासन स्तर से अनुशासनहीनता को लेकर स्पष्टीकरण मांगा गया था जिसका संतोषजनक जवाब नहीं मिलने के कारण निलंबित कर दिया गया है। बता दें कि ओवर रेटिंग शराब तस्करी जैसी अवैध गतिविधियों में लिप्त होने के चलते प्रमुख सचिव और आबकारी आयुक्त भी नाराज चल रहे थे।




More Stories
घुसपैठ नहीं रुकी, संख्या करोड़ों में पहुंच गई: सूर्यकांत केलकर
जौनपुर आबकारी विभाग में कथित रिश्वतखोरी का मामला: कोर्ट के आदेश पर निरीक्षक और सिपाही के खिलाफ FIR, अब तत्कालीन डिप्टी एक्साइज कमिश्नर की भूमिका पर भी उठे सवाल
शराब माफिया घोषित हुआ हिस्ट्रीशीटर मनोज जायसवाल, चार सहयोगी भी रडार पर: