प्रमुख सचिव ने 31 जुलाई तक मांगा प्रस्ताव

लखनऊ। आबकारी विभाग में जल्द ही विभागीय पदोन्नति की प्रक्रिया का एक और चरण शुरू होने वाला है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मुख्यालय से विभिन्न पदों के लिए डीपीसी का प्रस्ताव मांगा गया है। जानकारी के मुताबिक शासन 15 अगस्त तक सभी पदों के लिए डीपीसी की प्रक्रिया पूर्ण करना चाहता है। अभी कुछ महीने पहले इंस्पेक्टर रैंक की डीपीसी हुई थी अब सहायक आबकारी आयुक्त डिप्टी एक्साइज कमिश्नर रैंक की डीपीसी होनी है। शासन की मंशा है कि सभी पदोन्नति 15 अगस्त से पूर्ण हो जिससे समय से सभी मंडलों में डिप्टी और जोन में जॉइंट की तैनाती की जा सके। शासन के पत्र से उन लोगों की उम्मीदों को पंख लगे हैं जो लंबे समय से इस डीपीसी का इंतजार कर रहे थे।




More Stories
उत्तर प्रदेश में शराब की 198 नई दुकानों के सृजन का आदेश जारी:
यूपी आबकारी विभाग की मेगा प्लानिंग: 1000 नई शराब दुकानों की तैयारी, बैठक में अधिकारियों को लेकर भी बड़ी टिप्पणी:
बहुत बड़े वाले…”: बिजनौर समीक्षा में कमिश्नर का तंज, आबकारी विभाग में संरक्षण बनाम प्रदर्शन की खुली लड़ाई: