
लखनऊ। पंजाब और हरियाणा की शराब की तस्करी के मामले में सहायक आबकारी आयुक्त की कार गुजारी शासन तक पहुंच गई है। बताया जा रहा है कि सहायक आबकारी आयुक्त निरंकार नाथ पांडे छापेमारी के नाम पर जमकर वसूली कर रहे हैं और वर्दी का दुरुपयोग कर रहे हैं। प्रमुख सचिव को लगातार या सूचना मिल रही थी कि प्रवर्तन टीम की मिली भगत से पंजाब और हरियाणा की शराब सहारनपुर बड़े पैमाने पर आ रही थी इसको लेकर उन्होंने मंगलवार की मीटिंग में मेरठ सहारनपुर और गाजियाबाद के सहायक आबकारी आयुक्त और डीईओ को कड़ी फटकार लगाई थी। सूत्रों का कहना है कि शराब तस्करी ना रोक पाने के चलते सहारनपुर की सहायक आबकारी आयुक्त पर गाज गिरनी तय है। सहायक आबकारी आयुक्त निरंकार पांडे उसे समय भी चर्चा में आए थे जब सोने के तमाम आभूषणों से लैश उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। एक यूट्यूब चैनल पर उनका वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह आश्रम में रहने वाले महंत की तरह त्रिपुंड लगाए दिखाई दे रहे हैं । यह वर्दी मैनुअल के खिलाफ बताया जा रहा है। वर्दी में धार्मिक चिन्ह का प्रयोग करना वर्जित बता गया है।
निरंकार नाथ पांडे डिप्टी एक्साइज कमिश्नर राकेश सिंह के बेहद करीबी है कहा जा रहा है कि सहारनपुर के लाइसेंसी दुकान से कथित तौर पर होने वाली वसूली में सहायक आबकारी आयुक्त प्रवर्तन का भी हिस्सा लगता है।




More Stories
जौनपुर आबकारी विभाग में कथित रिश्वतखोरी का मामला: कोर्ट के आदेश पर निरीक्षक और सिपाही के खिलाफ FIR, अब तत्कालीन डिप्टी एक्साइज कमिश्नर की भूमिका पर भी उठे सवाल
शराब माफिया घोषित हुआ हिस्ट्रीशीटर मनोज जायसवाल, चार सहयोगी भी रडार पर:
अवध भूमि न्यूज़ की खबर का असर? प्रतापगढ़ में 13 वीडीओ के स्थानांतरण आदेश निरस्त: