
प्रतापगढ़। जिला आबकारी अधिकारी दिनेश शर्मा जो करवा दे वही कम है। मिली जानकारी के मुताबिक लीलापुर थाना क्षेत्र के तेजगढ़ में मेडिकल स्टोर से लगी हुई दारू की दुकान चर्चा में है। लोगों का कहना है कि एक ही छत के नीचे दवा और दारू दोनों उपलब्ध है। यह सुविधा जिला आबकारी अधिकारी की ओर से लोगों को दी गई है।
आबकारी नीतियों की धज्जियां उड़ाते हुए जिला आबकारी अधिकारी ने मेडिकल स्टोर के बगल में ही देसी दारू की दुकान खुलवा दी। जिला आबकारी अधिकारी को केवल वसूली से मतलब है चाहे इसके लिए आबकारी पॉलिसी की कितनी भी धज्जियां क्यों न उड़ाई गई हो।




More Stories
जहरीली शराब का कहर: ‘Royal Stag’ के लेबल में बिक रही थी मिलावटी शराब, 6 की मौत और 25 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती:
घुसपैठ नहीं रुकी, संख्या करोड़ों में पहुंच गई: सूर्यकांत केलकर
जौनपुर आबकारी विभाग में कथित रिश्वतखोरी का मामला: कोर्ट के आदेश पर निरीक्षक और सिपाही के खिलाफ FIR, अब तत्कालीन डिप्टी एक्साइज कमिश्नर की भूमिका पर भी उठे सवाल