अवधभूमि

हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार

घोसी में राजभरों की पंचायत में ओमप्रकाश राजभर को कड़ी फटकार: ओमप्रकाश राजभर ने कहा हमें नहीं गठबंधन को दिया था आप लोगों ने वोट

मऊ घोसी। घोसी विधानसभा का उपचुनाव दिलचस्प मोड़ पर आ गया है। भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी ने चुनाव जीतने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा दिया है। इस बीच राजभर बाहुल्य एक इलाके में पहुंचे ओमप्रकाश राजभर को राजभर बिरादरी के बुजुर्गों ने जमकर हड़काया। एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है जिसमें बिरादरी के लोगों द्वारा ओमप्रकाश राजभर को फटकारते हुए देखा जा सकता है। नाराज ओमप्रकाश राजभर उन लोगों से कह रहे हैं कि अपने पिछले चुनाव में हमें नहीं बल्कि हमारे गठबंधन कोड दिया था। इस पर बुजुर्गों ने कहा कि क्या गठबंधन में आप शामिल नहीं थे। इसका कोई भी जवाब ओमप्रकाश राजभर नहीं दे पाए। बताया जा रहा है कि इस पंचायत से नाराज होकर ओमप्रकाश राजभर चले गए।

इस बार घोसी में ओमप्रकाश राजभर और दारा सिंह चौहान के भरोसे चुनाव में उतरी भारतीय जनता पार्टी को बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। चुनाव स्थानीय बनाम बाहरी के मुद्दे पर लड़ा जा रहा है जिसमें समाजवादी पार्टी के स्थानीय प्रत्याशी सुधाकर सिंह दारा सिंह चौहान पर भारी पढ़ने दिखाई दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि दारा सिंह चौहान आजमगढ़ के हैं उनसे घोसी से क्या लेना देना।

चुनावी जंग में कल पूर्व मुख्यमंत्री और सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 1 सितंबर को यहां चुनाव प्रचार के लिए आ रहे हैं।

About Author